फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अपने दो बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाया, फिर महिला ने खुद भी कर ली आत्महत्या

Fri, 27 Dec 2019 11:08 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों को फंदे में लटकाकर खुद भी खुदकुशी कर ली। यहां के मड़ेली गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। महिला का पति जब खेत से घर पहुंचा तब दरवाजा खोलते ही उसे पत्नी सहित दोनों बच्चे फंदे पर झूलते दिखे। इसे देखकर पति स्तब्ध रह गया। 

विज्ञापन


जब इस घटना की खबर गांव में  फैली तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हुए। तहसीलदार की उपस्थिति में तीनों शवों का पंचनामा किया गया। मृतका के पहचान खिलेश्वरी साहू (30) के रूप में हुई है। 

खिलेश्वरी साहू अपने दोनों बच्चों अनिरूद्ध (चार) और दक्ष (तीन) के साथ घर पर थी। लेकिन जब उसका पति खेत से वापस लौटा तो उसने पत्नी समेत दोनों बच्चों को अलग-अलग रस्सी में लटका पाया। 
विज्ञापन


जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर तीनों लाशों को फंद से उतारा और तहसीलदार की उपस्थिति में  पंचनामे की कार्रवाई की। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें