फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव मतगणना: कई नगर पंचायतों में कांग्रेस आगे, भाजपा को झटका

Tue, 24 Dec 2019 12:38 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में राज्य के 151 निकायों में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 923 वार्डों में जीत हासिल की है वहीं भारतीय जनता पार्टी को 814 वार्डों में जीत मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बीते शनिवार को नगरीय निकायों के लिए मतदान हुआ था। आज मतों की गिनती की गई। आयोग ने राज्य के कुल 2,831 वार्डों में से 2,032 के लिए चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी है। अभी तक के परिणाम में कांग्रेस के उम्मीदवार 923 वार्डों में, 814 वार्ड में भाजपा के उम्मीदवार, 17 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के उम्मीदवार और 278 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जिन नगर निकायों के लिए मतदान हुआ उनमें 10 नगर निगम, 38 नगरपालिका परिषद और 103 नगर पंचायत शामिल हैं।

राजधानी रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से भाजपा ने अब तक 23 वार्ड में और कांग्रेस ने 22 वार्ड में जीत हासिल की है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो वार्ड में जीत हासिल की है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने 151 शहरी निकायों के 2843 वार्ड पार्षदों के लिए आम चुनाव की घोषणा की थी। छह वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा, तीन वार्डों में कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ, जबकि दो स्थानों पर सभी नामांकन वापस ले लिए गए। वहीं एक उम्मीदवार की मौत के कारण दोरनापाल नगर पंचायत के एक वार्ड में चुनाव नहीं हुआ। शनिवार को 2831 वार्डों में पार्षदों के लिए मतदान कराया गया।
विज्ञापन


राज्य में नए नियमों के अनुसार, नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्षों का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाएगा। चुनाव परिणाम को लेकर सत्ताधारी दल कांग्रेस का कहना है कि शहरी जनता ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विश्वास किया है। वहीं भाजपा का कहना है कि नतीजों ने सत्तारूढ़ पार्टी को आईना दिखाया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें