फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल बोले- भाजपा की विचारधारा झूठ और झांसे पर आधारित, राज्य में सिर्फ वही दुखी

Sun, 12 Dec 2021 10:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी की ‘महंगाई भगाओ रैली’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इस दौरान राहुल हिंदुत्व के मुद्दे पर भी बात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी के 'हिंदुत्व' वाले बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा झूठ और झांसे पर आधारित है, उनके आदर्श हिटलर और मुसोलिनी से प्रेरित हैं। उनका परिधान भी भारतीय नहीं है, वे बैंड, हाफ पैंट, काली टोपी पहनते हैं। हमारे राज्य में सिर्फ भाजपा ही दुखी है। 

विज्ञापन


आरएसएस पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि आप उनकी संस्कृति को देख सकते हैं। वे शॉर्ट्स और काली टोपी पहनते हैं और ड्रम बजाते हैं। ये भारतीय पोशाक नहीं हैं। वे उसी (हिटलर और मुसोलिनी) से प्रेरित हैं और उसी के अनुसार काम करते हैं। बघेल जयपुर से लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी ने हिंदू बनाम हिंदुत्ववादी का एक नया मुद्दा छेड़ दिया है? बघेल ने कहा कि भाजपा की अपनी खुद की विचारधारा नहीं है। कांग्रेस ने अपनी विचारधारा ऋषि मुनियों की परंपरा से ली है। शंकराचार्य हों, गौतम बुद्ध हों, गुरु नानक देव हों, कबीर हों या गुरु घासीदास, हमारे सभी ऋषि मुनियों ने सत्य की बात की है। यही बात महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा- 'माई एक्सपेरिमेंट्स विद ट्रुथ' में भी लिखी थी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नींव झूठ और धोखाधड़ी पर आधारित है और इसलिए हिटलर और मुसोलिनी इनके आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि एक झूठ को सौ बार दोहराएं और वह सच हो जाता है। उसी तरह भाजपा पूरे देश को गुमराह करने और धोखा देने में लिप्त रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें