फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर भाजयुमो का हंगामा, एसपी ऑफिस का घेराव कर किया कीर्तन

Wed, 07 Dec 2022 08:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में एडिशनल एसपी मनीषा रावटे से मिलकर एफआईआर रद्द करने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया है। एएसपी का कहना है कि भाजयुमो कार्यकर्ता ने पुलिसवाले से बदसलूकी की है। उसे गालियां दी गईं। इसके साक्ष्य मौजूद हैं। 
विज्ञापन
साथी पर एफआईआर दर्ज होने के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसपी ऑफिस का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सद्भुद्धि देने की बात कहते हुए भजन-कीर्तन भी किया। यह लोग पार्टी कार्यकर्ता पर एफआईआर दर्ज होने से भड़के हुए हैं। भाजयुमो ने एफआईआर रद्द करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन




दरअसल, सारा विवाद शहर के सिग्नल चौक के पास मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंकने को लेकर है। अनुसूचित जाति और युवा मोर्चा प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई थी। पुलिस का कहना है कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता सौरभ सिंह ने ड्यूटी पर तैनात जवान को धक्का दिया और गाली-गलौज की। इसके बाद जवान के आवेदन पर सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। इसके साक्ष्य भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं भाजयुमो का आरोप है कि, जबरदस्ती और आपसी रंजिश के चलते कार्यकर्ता पर एफआईआर की गई है। साथ ही कार्यकर्ताओ ने यह भी आरोप लगाया है कि सिपाही ने पुतला दहन के दौरान खुद ही कार्यकर्ता को धक्का दिया और गालियां दी। भाजयुमो ने भी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। हालांकि पुलिस ने साक्ष्य नहीं होने की बात कहते हुए उनके आवेदन पर एफआईआर से इनकार कर दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें