फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बिहान की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन, एक मई से दी हड़ताल की चेतावनी

Mon, 27 Mar 2023 05:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत विभिन्न कैडर में काम कर रही हैं। ज्यादातर महिलाएं ग्रामीण अंचल में काम करती हैं। कम वेतन मिलने के कारण दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बिहान योजना की महिलाओ ने सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बिहान योजना अंतर्गत कार्यरत महिलाओं ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। इसमें प्रमुख रूप से वेतन बढ़ाने व नियमितीकरण की मांग शामिल है। मांगें पूरी नहीं होने पर महिलाओं ने एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का अल्टीमेटम भी दिया है। 

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत विभिन्न कैडर में काम कर रही हैं। ज्यादातर महिलाएं ग्रामीण अंचल में काम करती हैं। कम वेतन मिलने के कारण दिक्कत हो रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में बिहान समूह की महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। 

ये है तीन सूत्रीय मांग

  • सभी कैडर्स का नियमितीकरण नियुक्ति पत्र के माध्यम से हो। साथ ही सभी कैडर्स को हर माह की 5 तारीख तक नियमित वेतन दिया जाए। 
  • एफएलसीआरपी का वेतन 5 से 10 हजार रुपये, आरबीके का वेतन 2200 से 8 हजार रुपये, बैंक मित्र का वेतन 2500 से 8 हजार रुपये।
  • सक्रिय महिला का वेतन 1500 से 5 हजार रुपये, कृषि व पशु सखी का वेतन 1500 से 5 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें