फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: वीडियो वायरल की धमकी देकर करता रहा नाबालिग से दुष्कर्म, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 04:48 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन
बेमेतरा में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाबालिग को नहाते समय वीडियो बनाया था। जिसके बाद से ही जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। 

विज्ञापन


पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पांच माह पहले आरोपी सुशील साहू ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। जिसके बाद से उसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोला। जब मना किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने जबरन अपने घर में बार-बार शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 376,376(2), (एन) 506 व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस चौकी मारो के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी  सुशील साहू पिता तिजराम साहू उम्र 35 साल को शनिवार को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें