फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने किया निलंबित 

Sat, 25 Sep 2021 03:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा था। किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। 
विज्ञापन
ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, एलएस जोशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक शिक्षक की करतूत का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, जिसके बाद शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। मामला छत्तीसगढ़ के पोंडी उपरोड़ा का है। यहां के एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा था। किसी ने शिक्षक का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। देखेते ही देखते पूरे क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद प्रशासन की नींद टूटी।

विज्ञापन


ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर एलएस जोशी का कहना है कि वीडियो में शिक्षक शराब पिए हुए दिख रहा है। वह स्कूल में है। यह घटना पूरे प्रशासन को शर्मसार करने वाली है। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें