फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: भेल व गोलगप्पे खाकर 45 बच्चों समेत 71 लोगों को हुई फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती 

Wed, 20 Oct 2021 12:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सभी ने मंगलवार को गांव के साप्ताहिक बाजार में भेल व गोलगप्पे खाए थे, जिसके बाद उनको उल्टी व दस्त की शिकायत शुरू हुई। 
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एकसाथ 71 लोगों के बीमार होने से कोहराम मच गया। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे गए और रातभर डटे रहे। बताया जा रहा है कि बीमारों में 45 बच्चे भी शामिल हैं। सभी ने बाजार में भेल और गोलगप्पे खाए थे, जिसके बाद उनको फूड प्वाइजनिंग हो गई। सभी बच्चों की उम्र छह से 15 वर्ष के बीच है।  

विज्ञापन


साप्ताहिक बाजार में खाया था भेल 
जिला प्रशासन ने बताया कि गांव में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े इकट्ठा होते हैं। मंगलवार को सभी ने बाजार में जमकर भेल और गोलगप्पे खाए, लेकिन जब सभी घर लौटे तो उनके उल्टी और दस्त शुरू हो गए। इसके बाद उन्हें सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर सभी को मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। 

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप 
बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर कैंप लगाया है। डॉक्टरों का कहना है कि गांव में ही लोगों को दवाएं दी जा रही हैं, गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें