फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : रायपुर एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में देशी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Sat, 28 Aug 2021 07:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

आरोपी का दावा है कि वह हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में एक दोस्त की प्रतीक्षा कर रहा था। हालांकि, माणा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
रायपुर एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे के पार्किंग एरिया में एक 26 साल के युवक को देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) लखन पाटले ने कहा कि सीआईएसएफ के एक उप निरीक्षक ने शुक्रवार देर शाम उस व्यक्ति को हवाई अड्डे की पार्किंग में रोका और उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले के रहने वाले आरोपी अमर कुमार द्विवेदी उर्फ गोलू (26) को सीआईएसएफ कर्मियों ने उसकी हरकतों पर संदेह होने के बाद पकड़ लिया। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन अपने दोपहिया वाहन से गिर गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बलौदा बाजार जिले में एक पुल के पास बन्दूक पड़ी मिली थी, जिसे उसने उठा लिया। 

एएसपी ने कहा कि आरोपी का दावा है कि वह हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में एक दोस्त की प्रतीक्षा कर रहा था। माणा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें