फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हिंसा पर रायपुर में विरोध: यूथ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, कहा- नींद से जागे मोदी सरकार

Sun, 10 Sep 2023 08:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। रायपुर के गांधी मैदान से लेकर राजीव गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। रायपुर के गांधी मैदान से लेकर राजीव गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कश्यप ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की लोकतंत्र के खिलाफ जो सरकार चल रही है उसको नींद से जागने का प्रयास इस कैंडल मार्च के मध्यम से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार मणिपुर में आम जनता और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है। इस पर केंद्र की मोदी सरकार चुप क्यों है? 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संसद भवन में मोदी से मणिपुर पर जवाब मांगती है, तो मोदी जवाब देने के लिए संसद नहीं आते हैं। ऐसी सरकार जो देश की जनता के लिए कुछ कर नहीं सकती है। उसके खिलाफ युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला है। आने वाले समय में भी युवा कांग्रेस मणिपुर की घटनाओं को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को जगाने का प्रयास करती रहेगी।
विज्ञापन


इस कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी जोगराज जैन, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अनीश निजामी, प्रदेश महासचिव आशिक कुजूर, प्रदेश सचिव शानू रजा, प्रदेश संयोजक तुषार गुहा, विधानसभा उपाध्यक्ष नवाज खान, अजय साहू , राहुल, सुयश शर्मा, भूपेंद्र जलचत्री, विष्णु गुप्ता, विनय तिवारी, हैदर अली समेत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें