फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक; सुकमा से तीन दिनों बाद रायपुर पहुंचने की संभावना

Sun, 09 Jun 2024 10:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून का 8 जून को सुकमा जिले में आगमन हो चुका है। मानसून आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून का 8 जून को सुकमा जिले में आगमन हो चुका है। मानसून आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले तीन से पांच दिनों के बीच में मानसून रायपुर पहुंच जाएगा। आज प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंट्री कर चुका है। इससे बस्तर संभाग में बारिश शुरू हो गई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की हल्की वृद्धि होने की संभावना है। 

आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर गलत चमक, अंधड़ चलने और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हुई है। वहीं गुंडरदेही, महासमुंद मगरलोड और लैलूंगा में अधिक बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म बलरामपुर जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 40.5, बिलासपुर में 41.6, अंबिकापुर में 40, दुर्ग में 41.2 और राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें