फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का अपडेट

Sun, 24 Sep 2023 11:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। फिलहाल, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बीते दिनों शनिवार को बादल छाए रहे। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बारिश हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। फिलहाल, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही हल्की मध्यम बारिश हो रही है। बीते दिनों शनिवार को बादल छाए रहे। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बारिश हुई है। प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना है। एक जून से लेकर 23 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1020 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि सामान्य से आठ फीसद कम है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बारिश काम होगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान बढ़ेगा। वहीं प्रदेश के कुछ जगहों पर गरज चमक से साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही भारी बारिश और कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि औसत समुद्र तल पर एक मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, कृष्णा नगर और वहां से पूर्व की ओर मणिपुर तक गुजराती रहती है। दक्षिण-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में  अब पर्याप्त बारिश हो गई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और बारिश कम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें