फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक झमाझम बरसेंगे बदरा, बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 27 Jun 2024 11:01 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बीते बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है। आज गुरुवार को प्रदेश के पांचों संभाग में बारिश की संभावना है। बस्तर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बीते बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है। आज गुरुवार को प्रदेश के पांचों संभाग में बारिश की संभावना है। बस्तर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हुई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 16 जून से मानसून सक्रिय हो गया है। आगामी 5 दिनों तक प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। शाम तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 

एक चक्रवती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम में समुद्र तल से 0.5 और 5.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 47.6, माना एयरपोर्ट में 47.4, बिलासपुर में 36, पेंड्रा रोड में 34.7, अंबिकापुर में 34.4, जगदलपुर में 34.2 और दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें