फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जारी की 6 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, यहां देखें लिस्ट

Fri, 27 Oct 2023 11:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले जेसीपी ने 26 अक्टूबर को दूसरी लिस्ट जारी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले जेसीपी ने 26 अक्टूबर को दूसरी लिस्ट जारी की थी, इसमें 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जेसीपी ने अब तक कुल 42 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दी है। 

विज्ञापन


जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल का भी नाम शामिल था। वे धरसींवा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही दुर्ग ग्रामीण से कामेश साहू को टिकट मिला है। जे

पहली लिस्ट जारी करने के साथ ही पार्टी ने 44 बिन्दुओं पर अपना घोषणा पत्र भी जारी किया था। इस दौरान पार्टी ने कहा था कि धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3200 रुपए करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ियों को आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी।  इस पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है।
विज्ञापन


यहां देखें जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की तीसरी लिस्ट

  1. सीतापुर से फ्रिन्सिस एक्का 
  2. बिलासपुर से सरोज ठाकुर 
  3. बेलतरा से संतोष मेश्राम 
  4. पामगढ़ से राजेंद्र कुमार महिलांगे 
  5. राजिम से देव साहू 
  6. बेमेतरा से रुखमणी निषाद


यहां देखें जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दूसरी लिस्ट

  1. पाली-तानाखार से  शिवराज सिंह पैकरा
  2. जांचगीर चांपा से बीना साहू
  3. धरसीवां से अमित बघेल
  4. संजारी बालोद से चंद्रभान साहू
  5. दुर्ग ग्रामीण से कामेश साहू 

विज्ञापन

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की तीसरी लिस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें