फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: हार के बाद पूर्व एमएलए बृहस्पत सिंह का बयान, कहा- फोटो शूट करवाती रही प्रभारी सैलजा, टीएस पर भी लगाया आरोप

Sat, 09 Dec 2023 12:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Election: कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर जमकर निशाना साधा है। बृहस्पत सिंह ने प्रभारी सैलजा को बड़े नेताओं के हाथों बिकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेसी नेता एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर जमकर निशाना साधा है। बृहस्पत सिंह ने प्रभारी सैलजा को बड़े नेताओं के हाथों बिकने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन्हें हटाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने टीएस सिंहदेव पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा की जीतने का श्रेय टीएस सिंहदेव को जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा को उन्हें राज्यपाल बना देना चाहिए। 

विज्ञापन




बृहस्पत सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सैलजा  टीएस सिंहदेव को प्रमोट करती रही। अंबिकापुर में डिप्टी सीएम कार चला रहे थे और प्रभारी फोटो शूट करवा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी टिकट वितरण के मामले में बिक चुकी थी। उन्होंने कहा कि वहीं पहले के प्रभारियों ने बहुत इमानदारी के साथ काम किया था। सैलजा यहां डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाईं।

शुक्रवार को रायपुर पहुंचे पूर्व एमएलए बृहस्पति सिंह ने कहा कि टिकट देने से कोई चुनाव नहीं जीतता, जब तक उस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का सहयोग ना मिले। कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। ऐसा लग रहा था कि जिसको ये टिकट दे देंगे, वही चुनाव जीत जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पीएम मोदी को घेरने में लगे थे,तो दूसरी ओर टीएस सिंहदेव स्वयं मंच से बोल रहे थे कि मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता कहते रहे कि हमने सभी वादे पूरे किए हैं, तो दूसरी ओर सिंहदेव कहते थे कि केवल 12 वादे ही पूरे किए हैं। ऐसे में जनता कांग्रेस को क्यों वोट देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें