CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा का सिलसिला जारी है। पार्टियों के बड़े नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन करने प्रदेश पहुंच रहे हैं। भाजपा समेत आप के तमाम बड़े नेता अलग अलग विधानसभाओं में सभा, रैली समेत रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में आज रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन करने पहुंचेंगे। वो कबीरधाम, राजनंदगांव और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस का प्रचार प्रसार करेंगे।
सीएम भूपेश बघेल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- सुबह 11:30 बजे रायपुर हेलीपैड से रणवीरपुर के लिए रवाना होंगे। यहां कबीरधाम जिले के रणवीरपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे।
- दोपहर 1:45 बजे राजनांदगांव में जनसंपर्क और कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी से मिलेंगे। आम सभा को संबोधित करेंगे।
- शाम 5:00 बजे दुर्ग जिले में ग्राम पोतरा समेत सेलुद्, गोंडपेन्डी, तर्रा, जामगांव और सांकरा में आमसभा को संबोधित करेंगे
- रात 8:20 बजे सीएम भूपेश बघेल रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।