उप मुख्यमंत्री अरूण साव रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
डिप्टी सीएम साव ने वार्षिकोत्सव में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उसमें पूरी लगन, मेहनत, समर्पण और ताकत से आगे बढ़ें। इसके लिए पहले से ही लक्ष्य निर्धारित कर खुद को सीमाओं में न बांधे। उन्होंने कहा कि आप लोगों के उड़ने और नई ऊंचाईयां हासिल करने के लिए पूरा आसमान खुला है। अपने लक्ष्य के लिए कोई सीमा रेखा तय न करें।
उन्होंने कहा कि जब बच्चे सम्मानित होते हैं, तो सबसे ज्यादा खुश और गौरवान्वित उनके शिक्षक होते हैं। होली हॉर्ट एकेडमी रायपुर का ऐसा स्कूल है, जहां शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को संस्कार मिलता है। यह बच्चों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करने वाला स्कूल है।