फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: भाजपा विधायकों की बैठक खत्म; मंत्री कश्यप बोले- रणनीति बनाकर काम करने की योजना बनाई गई, भूपेश पर कसा तंज

Sat, 08 Jun 2024 11:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विधायकों की अहम बैठक में लोकसभा चुनाव के संबंध में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
वन मंत्री केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विधायकों की अहम बैठक में लोकसभा चुनाव के संबंध में जानकारी ली गई। सभी क्षेत्रों में विशेष रणनीति बनाकर काम करने की योजना बनाई गई। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में भाजपा ने विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा ने 10 लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि अब नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
विज्ञापन


मंत्री केदार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सभी विधायक जाएंगे, यह ऐतिहासिक पल होगा। उन्होंने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल किसको नेता के रूप में स्वीकार कर रहे हैं और किसको नेता के रूप में चुन रहे हैं, यह सभी जानते हैं और उसी के चलते ही भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मात मिली है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल अब चाहे कोई भी चुनाव लड़ें, उनकी हार सुनिश्चित है। उनको बचाने के लिए कोई राहुल बाबा नहीं आने वाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें