फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG AAP: आप का रायपुर में अनोखा प्रदर्शन; खाट पर लेटकर जताया विरोध, कहा- विधायक ने नहीं निभाया वादा

Sun, 10 Sep 2023 11:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। एक महीने के लिखित आश्वासन के बाद भी पट्टा नहीं देने पर स्थानीय लोग समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने खाट पर लेटकर विरोध किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। एक महीने के लिखित आश्वासन के बाद भी पट्टा नहीं देने पर स्थानीय लोग समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने खाट पर लेटकर विरोध किया है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की वादाखिलाफी पर जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में दोपहर डेढ़ बजे अनुपम गार्डन तोप स्थल पर खाट पर लेटकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना आक्रोश दिखा। जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


इस दौरान आप प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने स्थानीय समस्याओं के निवारण के लिए एक महीने पहले रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय का आवास घेराव किए थे। इस दौरान उन्होंने एक महीने में भूमिहीन मतदाताओं को पट्टा वितरण करने का लिखित आश्वासन दिया था। वहीं, एक महीना बीत जाने के बाद आज तक जरूरतमंदों को पट्टा वितरण नहीं किया गया। इस वादाखिलाफी पर स्थानीय लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

'हमारी मांगे जारी रहेंगी'
आप प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कांग्रेस और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस-बीजेपी या अफसर-प्रतिनिधी किसी का कोई उत्तरदायी नहीं रह गया है। आप ने प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर सभी स्थानों की मूल समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने जितने भी ज्ञापन दिए हैं उसे पूरा होने तक हमारी मांगे जारी रहेंगी। इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए, जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें