फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh में CAF जवान ने की खुदकुशी: बीजापुर कैंप में सर्विस रायफल से मारी गोली, MP का रहने वाला था जवान

Thu, 06 Oct 2022 12:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CAF जवान के खुदकुशी करने की पुष्टि SP ने की है। जवान कुछ समय पहले ही छुट्टियों के बाद ड्यूटी पर लौटा था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार देर रात CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान के खुदकुशी करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जवान मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला था और यहां 15वीं बटालियन में पदस्थ था। सूचना मिलने के बाद अफसरों के साथ ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 
विज्ञापन


बैरक में सिर पर मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, CAF जवान सुनील कुमार रोज की तरह बुधवार रात अपनी बैरक में ही था। रात करीब 11 बजे बैरक में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर साथी जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुनील का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास ही उसकी सर्विस रायफल भी पड़ी थी। सुनील ने सिर में गोली मारकर जान दे दी थी। इसके बाद जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। 

अफसर बोले-खुदकुशी का कारण अभी पता नहीं
पुलिस भी कैंप पहुंच गई और शव को रात में ही जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। वहां गुरुवार सुबह उसका पोस्टमार्टम शुरू हुआ है। अफसरों का कहना है जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सुनील की खुदकुशी का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जवान के परिजनों के आने के बाद संभवत: स्थिति स्पष्ट हो सके। पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें