फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जेपी नड्डा की सभा में जा रही बस पलटी, हादसे में 15 लोग हुए घायल; चार की हालत गंभीर

Sun, 05 May 2024 08:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में शामिल होने सरगुजा से सूरजपुर जा रही बस मार्ग में ग्राम भेड़िया के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस घटना में 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वस्थ्यकेन्द्र धौरपुर में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
सभा में जा रही बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में शामिल होने बस धौरपुर थाना के ग्राम सपड़ा के सरईपानी से पहाड़ी कोरवाओ को लेकर सूरजपुर जा रही थी। बस में पहाड़ी कोरवा परिवार से लगभग 30 लोग सवार थे। बस ग्राम भेड़िया के पास अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गई। इसमें 15 व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें सामुदायिक स्वस्थ्यकेन्द्र धौरपुर लाकर भर्ती किया गया। 

विज्ञापन


घायल रमेश (35) पुत्र रिझन, बुल्लू (30) पुत्र सुदामा, रीझन (60) पुत्र बंसी, लूटन (25), रेनू (60), पुर्रे (60) पुत्र ठूठलु, फागु (50) पुत्र बिसना, दिलीप (21), मोहर साय (21) और कैलास (50) निनासी नागेसिया ग्राम सपड़ा घायल हैं, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, रैकु (55) पुत्र नट्टू, एतवा (70) पुत्र कूदन, बृजलाल (35) पुत्र लूरका, लूरका पुत्र मंगरु की हालत को देखते हुए भर्ती रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें