फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: अंधे कत्ल का खुलासा, दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 22 Apr 2024 05:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर में एक माह पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी  पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन की स्पेशल टीम ने सुलझा ली है। नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म , गर्भपात कराने व हत्या करने के गम्भीर अपराध के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर में एक माह पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी  पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन की स्पेशल टीम ने सुलझा ली है। नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म , गर्भपात कराने व हत्या करने के गम्भीर अपराध के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया।

विज्ञापन


कोतबा चौकी प्रभारी समरेंद्र सिंह ने बताया  कि मृतिका के पिता ने 27 मार्च 2024 को  सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीया नाबालिग पुत्री 20 मार्च 2024 को अपने घर से कहीं चली गई थी, काफी पता-तलाश करने पर उसका शव घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल के किनारे स्थित रहड़ बाड़ी में मिला। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर मर्ग जांच-कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया। जिसकी रिपोर्ट में अपराध घटित होना पाये जाने से अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध धारा 302 भा.द.सं. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। 
 

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश जायसवाल एवं चौकी प्रभारी उप  निरीक्षक समरेन्द्र सिंह को प्रकरण से संबंधित समस्त पहलुओं की बारीकी से जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में मर्ग जांच में लिये कथनों, ग्रामीणों से पूछताछ कर व सायबर सेल से प्राप्त डाटा के विश्लेषण करने के बाद प्रकरण के संदेही अभियुक्त दीपक गुप्ता की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई।

विज्ञापन


पुलिस की विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि  20 मार्च 2024 को अभियुक्त दीपक गुप्ता, मृतिका से उसके घर से कुछ दूर एक रहड़ बाड़ी में मिलने गया।इससे पहले अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म करने से किशोरी गर्भवती हो गई थी और अभियुक्त के कहने पर वह देशी जड़ी-बूटी खाकर गर्भ को खराब कर दी थी। उस दिन मृतिका शादी करने का दबाव बनाने लगी जिससे इंकार करने पर विवाद हुआ और दीपक गुप्ता ने उसे एक थप्पड़ मारा जिससे वह जमीन में गिर गई।उसके बाद दीपक ने अपने पास रखे गमछे से किशोरी के नाक, मुंह को दबाकर उसकी जान ले ली। आरोपी दीपक गुप्ता उम्र 19 साल निवासी कोकियाखार के विरूद्ध  सबूत पाये जाने पर उसे  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें