भाटापारा विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन 14 जुलाई रविवार को गोदड़ी धाम रेलवे अंडरब्रिज के पास दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा। मतदाता अभिनंदन समारोह में बृजमोहन अग्रवाल, टंकराम वर्मा, श्यामबिहारी जायसवाल, सुनील सोनी शिवरतन शर्मा सम्मिलित होंगे।
केंद्र में फिर से सरकार बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं का सम्मान करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 14 जुलाई रविवार को भाटापारा विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनन्दन समारोह का आयोजन गोदड़ी धाम रेलवे अंडरब्रिज के पास दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी एवं उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां, संकल्प पत्र, विकसित भारत के विषय एवं प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे विकास कार्यो के पर विस्तृत रूप से बताया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, प्रबुद्धजनों सहित प्रत्येक बूथ से 10-10 मतदाताओं को आमंत्रित किया गया है।