फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक: घर-घर पहुंचेंगे भाजपाई, केंद्र और रमन सरकार की योजनाओं की गिनाएंगे बारिकियां

Tue, 22 Aug 2023 08:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची घोषित करने के बाद बीजेपी की मंगलवार को डूमतराई स्थित भाजपा कार्यालय में घोषणा पत्र समिति की बैठक आयोजित की गई।
 
विज्ञापन
बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची घोषित करने के बाद बीजेपी की मंगलवार को डूमतराई स्थित भाजपा कार्यालय में घोषणा पत्र समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनाव को लेकर कई अहम रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं और 21 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया गया। रणनीति बनाई गई कि घर-घर कार्यकर्ता जाएंगे। राज्य सरकार की कमियों, दो हजार करोड़ शराब घोटाला, कोल घोटाला, सीजीपीएसी घोटाला आदि को लंबी लिस्ट है, जिसे जनता तक पहुंचाए। केंद्र सरकार और रमन सरकार के कार्यों और वर्तमान कांग्रेस सरकार के साथ तुलना कर आम जनता को बताए। चुनाव जीतने के बाद हर एक बूथ कार्यकर्ता, हर एक परिवार की अपेक्षाओं को पूरा करने में अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी प्रत्याशियों को विनम्र बनने की सीख देते हुए कहा कि अभी चुनाव के समय और उसके बाद भी अब आप सबको विनम्र रहना है। ग्रामीणजन आपके व्यवहार को बारीकी से परखता है, यह ध्यान रखें। यदि इस कार्य में सब मिलकर पूरी ईमानदारी से सहभागिता करेंगे तो चुनावी परिणामों को आपके पक्ष में लाने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने प्रत्याशियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज उपस्थित प्रत्याशियों में से अधिकांश को तो यह पता भी नहीं रहा होगा कि वे प्रत्याशी बनाए जा रहे हैं। पार्टी ने एक कार्यकर्ता के रूप में आपका मूल्यांकन करके आपको यह अवसर दिया है। लगभग 100 दिन पहले आपका प्रत्याशी घोषित होना इतिहास में दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों से कहा कि पहली बार 100 दिन पहले भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। अब भाजपा प्रत्याशियों को अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। प्रत्याशी घोषित होते ही आप अब जनता के हो गए हैं। आपका व्यवहार, बातचीत से लेकर आपका सम्पूर्ण कार्यकलाप भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहा है। पार्टी के साथ-साथ आपके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है, इसलिए सार्वजनिक जीवन में हमें हर कदम पर सतर्क रहते हुए पार्टी की विचारधारा और सांगठनिक पद्धति की मर्यादा के साथ-साथ जन-अपेक्षाओं की कसौटी पर भी खरा उतरना है। डॉ. सिंह ने कहा कि आप पूरे क्षेत्र का दौरा करें लेकिन यह भी जरूर याद रखें कि चुनाव बूथ में होते हैं और इसलिए हम हर बूथ तक, हर दरवाजे तक पहुँचकर जन-अपेक्षाओं को समझें। चुनावी प्रवास के दौरान नए मतदाताओं से सघन सम्पर्क की कार्ययोजना बनाने पर बल देते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर कार्य करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन ने भी चुनाव के लिहाज से कतिपय तकनीकी बिंदुओं पर प्रत्याशियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री (उत्तरप्रदेश) सिद्धार्थ नाथ सिंह, महामंत्री संगठन पवन साय, महामंत्री द्वय विजय शर्मा व ओपी चौधरी आदि उपस्थित थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें