फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: भाजपा नेता महेश गागड़ा बोले- इस सरकार में होगा पाई-पाई का हिसाब; डाका डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 15 Dec 2023 07:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता महेश गागड़ा की अफसरों 15वें वित्त में हुई करोड़ों की सेंधमारी का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने बयान जारी कर जिम्मेदार अधिकारियों को  कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
 
विज्ञापन
भाजपा नेता महेश गागड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता महेश गागड़ा ने बयान जारी कर जिला पंचायत सीईओ पर बड़ा आरोप लगाया है। गागड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मंडावी को फायदा पहुंचाने के लिए मनरेगा में मुरूम कार्य और पंचायतों की राशि में बड़ा हेरफेर किया गया है। 

विज्ञापन


महेश गागड़ा ने कहा है कि ग्राम पंचायतों की डीएससी अपने पास रखकर 15वें वित्त योजना की राशि में बड़े स्तर पर सेंधमारी की गयी है। वहीं, चुनाव से पहले कांग्रेस को फायदा पहुंचाने ग्राम पंचायतों के खातों से करोड़ों की राशि का आहरण भी किया गया है।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दो टूक कह दिया है कि भाजपा की सरकार आ गई है, अब पाई-पाई की जांच होगी। ग्राम पंचायतों के खातों में डाका डालने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई के सरकार से मांग की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें