फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी की सेमिनार: चीनी एप से रकम दोगुनी करने का दे रहे थे झांसा, होटल में पहुंच गई पुलिस, दो गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 04:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पुलिस अधिकारियों ने आयोजन में शामिल ग्रामीणों को बताया कि दोगुना राशि दिलाने का झांसा देकर दूसरे लोगों को जोड़ने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। ऐसे लोग बड़ी रकम जमा होने पर ऑफिस बंद कर भाग जाते हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोगों को जल्द ही रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी चीनी एप 10 बिलियन ऑनलाइन के जरिए धोखाधड़ी का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए बकायदा होटल में सेमिनार का भी आयोजन किया गया था। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो वह भी पहुंच गई। पकड़े गए दोनों आरोपी स्थानीय निवासी ही हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




प्रशिक्षु आईपीएस सीएसपी संदीप पटेल ने बताया कि शहर के होटल में लोगों को इकट्ठा कर रुपये डबल करने का लालच देकर एक सेमिनार कराई जा रही थी। पुलिस को सूचना मिलने पर होटल में दबिश दी गई। सेमिनार आयोजित करने वाले दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनो बिलासपुर शहर के टेलिफोन एक्सचेंज रोड के पास स्थित एक निजी होटल में 10 बिलियन ऑनलाइन चीनी एप का सेमिनार कर रहे थे। इस सेमिनार में आसपास के 50 से अधिक लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार में आए लोगों को आयोजक रुपये लगाने पर जल्द दोगुना लाभ मिलने का प्रलोभन दे रहे थे। पुलिस ने दोनों आयोजकों से पूछताछ की तो उनके पास किसी प्रकार दस्तावेज नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन में शामिल ग्रामीणों को बताया कि दोगुना राशि दिलाने का झांसा देकर दूसरे लोगों को जोड़ने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। ऐसे लोग बड़ी रकम जमा होने पर ऑफिस बंद कर भाग जाते हैं। पुलिस ने कोटा के रहने वाले आरोपियों को पकड़कर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें