फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: एक ही जिले में तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, वर्षों से जमें थे एक ही जगह

Fri, 06 Oct 2023 05:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

दरअसल, राज्य शासन के निर्देश पर करीब तीन साल पहले प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया था। प्रमोशन के बाद भी इन पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में पोस्टिंग दी गई। लेकिन, कुछ समय तक दूसरे जिले में तैनात ज्यादातर एएसआई फिर से इसी जिले में आ गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर रेंज के आईजी अजय यादव ने लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इन पुलिसकर्मियों को प्रमोशन के बाद पोस्टिंग दी गई है। जिसमें अधिकतर पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में भेजा गया है। बिलासपुर रेंज के हेडकांस्टेबल प्रमोशन के बाद भी वो एक ही जिलों में वर्षों से जमे थे।

विज्ञापन

दरअसल, राज्य शासन के निर्देश पर करीब तीन साल पहले प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया था। प्रमोशन के बाद भी इन पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में पोस्टिंग दी गई। लेकिन, कुछ समय तक दूसरे जिले में तैनात ज्यादातर एएसआई फिर से इसी जिले में आ गए हैं। 

10 से 15 साल से हैं तैनात

आईजी यादव ने जिन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। उनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी यहीं से आरक्षक बनें थे और 15 से 20 साल से यही पदस्थ रहे हैं। प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत भी हो गए। फिर उन्हें  एएसआई की पदोन्नति भी मिल गई। इन पुलिसकर्मियों को प्रमोशन के बाद पोस्टिंग दी गई है, जिसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में भेजा गया है।

विज्ञापन

बिलासपुर रेंज के हेडकाॉस्टेबल का प्रमोशन के लिए हाल ही में लिस्ट तैयार किया गया था। इसके लिए उनकी परीक्षाएं भी ली गई। इसमें सफल होने वाले हेडकांस्टेबल को एएसआई के पद पर प्रमोशन दिया गया है। लेकिन, प्रमोशन के बाद भी हेडकांस्टेबल एक ही जिलों में सालों से जमे हुए थे। वहीं, अब प्रमोशन के बाद भी जिले में तैनाती मांग रहे थे।
 
दरअसल, राज्य शासन के निर्देश पर करीब तीन साल पहले प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया था। प्रमोशन के बाद भी इन पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में पोस्टिंग दी गई। लेकिन, कुछ समय तक दूसरे जिले में तैनात ज्यादातर एएसआई फिर से इसी जिले में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें