झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जबकि साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही संचालित होगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यह कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में होगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने ट्रेनों के रद्द रहने, परिवर्तित मार्ग से चलने, गंतव्य से पहले समाप्त होने और देरी से रवाना होने की जानकारी जारी की है।
1. टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
2. हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3 दिसंबर और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
3. चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
4. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर तक रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
5. सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
6. तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
7. मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
8. कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 8 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
9. रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 9 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
10. हटिया-पुणे एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 7 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 9 और 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
11. शालीमार-भुज एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 8 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
12. सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस 9 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
13. गया-एलटीटी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस 9 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
14. हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 8 और 10 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 9 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
15. एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 9 और 10 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
16. बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
17. हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 13 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
18. हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
19. पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
20. वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
21. ओखा-शालीमार एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
22. एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
23. उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
24. हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 7, 14, 15 और 16 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12261 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 8, 15, 16 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
25. हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
26. नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 6 से 15 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी।
साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी
गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन पर समाप्त होगी। इस अवधि में राउरकेला से दुर्ग के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन से प्रारंभ होगी। इस दौरान दुर्ग से राउरकेला के बीच ट्रेन रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर 2026 को पुणे से निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।