फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मंत्री टंकराम वर्मा बोले- कांग्रेस के पास न तो नीति है न ही नियत, दिखा रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने

Sat, 04 May 2024 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

मंत्री टंकराम ने आगे कहा कि महालक्ष्मी योजना के वादे पर जनता को भरोसा नहीं है दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 10 सालों में विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।
विज्ञापन
मंत्री टंकराम वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से चर्चा की। प्रेसवार्ता के दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि पिछले दो चरणों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त ले चुकी है वहीं तीसरे चरण के बाद कांग्रेस पूरी तरह नकार दी जाएगी। 

विज्ञापन

 

टंकराम ने आगे कहा कि देश आज मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहा है कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र को लेकर राजस्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति है और ना ही नेतृत्व है और ना ही नियत है,ऐसे में देश की जनता जान चुकी है कि, कांग्रेस द्वारा सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए जा रहे हैं।

 

मंत्री टंकराम ने आगे कहा कि महालक्ष्मी योजना के वादे पर जनता को भरोसा नहीं है दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 10 सालों में विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। 4 जून को प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से विकसित भारत का सपना लेकर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें