फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर अमर अग्रवाल बोले- मानसिक संतुलन खो चुके हैं कांग्रेसी नेता

Mon, 15 Apr 2024 06:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

 अमर अग्रवाल ने कहा कि कन्हैया, लखमा और महंत जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं यह कांग्रेस की संस्कृति है। मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब सोनिया गांधी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा। 2014 में मणिशंकर अय्यर ने चाय वाला कहा।
विज्ञापन
अमर अग्रवाल, विधायक बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के सीनियर विधायक अमर अग्रवाल ने कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने पर विधायक अमर अग्रवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस नेता चरणदास महंत, कवासी लखमा और कन्हैया कुमार का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि कन्हैया, लखमा और महंत जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं यह कांग्रेस की संस्कृति है। मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब सोनिया गांधी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा। 2014 में मणिशंकर अय्यर ने चाय वाला कहा। लेकिन इस देश की जनता अमर्यादित टिप्पणी को पसंद नहीं करती है। जितना ये मोदी जी के व्यक्तिगत जाते हैं मोदी जी उतना ऊपर जाते जा रहे हैं। 

 

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का यही मानसिक संतुलन पार्टी को रसातल में ले जा रहा है। न जनता इनको गंभीरता से लेती है ना बीजेपी। विधायक अमर अग्रवाल ने इस दौरान भाजपा के मेनिफेस्टो पर मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, भाजपा का संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर आधारित है। गरीब युवा अन्नदाता और नारी पर भाजपा का फोकस होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाना और यूनाइटेड नेशन की स्थाई सदस्यता भाजपा की प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा सभी केंद्र की सरकार योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें