फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: अंतरराज्यीय गांजा और मवेशी तस्कर गिरोह का खुलासा, 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा और मवेशी तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। साइबर सेल, हिर्री और चकरभाठा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 आरोपी पकड़े गए हैं। इनके तार उड़ीसा, महाराष्ट्र, यूपी, एमपी से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा और मवेशी तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। साइबर सेल, हिर्री और चकरभाठा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 आरोपी पकड़े गए हैं। इनके तार उड़ीसा, महाराष्ट्र, यूपी, एमपी से जुड़े हैं। पुलिस आरोपियों से एक पिस्टल, 2 देसी कट्टा और एक दर्जन से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद कर कार्रवाई कर रही है।

 

पुलिस के द्वारा मुख्य रूप से ऐसे अपराधियों को टारगेट किया जा रहा है जो संगठित अपराध को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत पैदा करते हैं और गैंग के माध्यम से चाकू बाजी, अवैध वसूली, जमीनों पर अवैध कब्जा करते हैं।

 

कई अपराधी अन्य राज्यों से आकर जिनका अपराधिक रिकॉर्ड उन राज्यों में गंभीर धाराओं में दर्ज है जैसे डकैती, मर्डर, गैंगस्टर एक्ट जैसे अपराधों में शामिल हैं। वे अपराधी स्थानीय अपराधियों को शामिल कर नशे का अवैध व्यापार, मवेशी तस्करी का एक बड़ा गैंग बनाकर काम करते हैं। जिनके पकड़े जाने पर इनके मूल स्त्रोत एवं संगठित अपराध में शामिल अन्य सरगनाओं एवं साथियों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा पुख्ता साबूत इकठ्ठा कर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। इन संगठित अपराधियों को जिन स्थानीय लोगो का सहयोग है या जो इनको संरक्षण दे रहे है उनका शीघ्र खुलासा किया जायेगा।

विज्ञापन

गिरफ्तार अपराधी
1. इमरान कुरैशी पिता यासीन खान उम्र 50 वर्ष निवासी मसांनगंज थाना सिविल लाईन, माहिला रोड़ बिलासपुर
2. जब्बार गौरी पिता मोहम्मद समीम उम्र 30 वर्ष निवासी सडगोदली थाना जनकुपरी जिला सहारनपुर उ०प्र० हाल मुकाम अमसेना यार्ड सफी का मकान थाना हिरी जिला बिलासपुर
3. विनोद कुमार घृतलहरे पिता नीलकण्ठ उम्र 38 वर्ष निवासी मेडपार बाजार थाना हिरों जिला बिलासपुर
4. तरसेम लाल भगत पिता जनकराज भगत उम्र 38 वर्ष निवासी परसोडी थाना जवाहरनगर जिला भंडारा महाराष्ट्र हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिरी जिला बिलासपुर
5. अजमेरी पिता कमरूद्दीन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चादापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ०प्र० 
6 मोहम्मद फरमान पिता मोहम्मद इलयास उम्र 27 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिरीं जिला बिलासपुर 
7. वाजिद कुरैशी पिता मोहम्मद मुस्तफा उम्र 22 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ०प्र० हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिरीं जिला बिलासपुर  
विज्ञापन

8. साकिब कुरैशी पिता मुस्तफा कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ०प्र० हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर 
9. नवील खान पिता खलील खान उम्र 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ०प्र० हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिरीं जिला बिलासपुर
10. दानिश कुरैशी पिता मोहम्मद नियाजू उम्र 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ०प्र० हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिरीं जिला बिलासपुर


पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि 11 मई को थाना हिर्री में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि बिलासपुर रतनपुर बाई पास हाईवे के ग्राम बेलमुंडी के पास बने यार्डनुमा जगह में 08 से 10 शातिर एवं खतरनाक अपराधी अपने पास देशी बंदूक और धारदार हथियार रखे हुये हैं। आज रात में किसी घटना को अंजाम देने वाले है, सूचना को गंभीरता से लेते हुएवा तत्काल रेड कार्यवाही हेतु नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के नेतृत्व में एसीसीयू (सायबर सेल) थाना चकरभाठा एवं थाना हिरों की संयुक्त टीमको एकत्रित कर, कुल 04 टीमो मे बाटकर रणनीति बनाकर रेड कार्यवाही हेतु रखाना किया गया। 


गठित चारों टीमो के द्वारा रणनीति के मुताबिक यार्ड कीघेराबंदी की गई। पुलिस को घेराबंदी करते देख यार्ड के पास मौजूद अपराधियों द्वारा अपने हाथ में रखे लोडेड पिस्टल, देशी कट्टा और धारदार हथियारों को दिखाकर पुलिस को ललकारते हुये गोली मार देने की धमकी दिये। तब पुलिस टीम के द्वारा चारो ओर से घेरकर रणनीति पूर्वक बहादूरी दिखाते हुये कुल 10 तस्करों को घेराबंदी कर धरदबोचा गया। उन्हें पकड़कर तलाशी की कार्यवाही की गई। अपराधियों के तलाशी के दौरान एक लोंडेड पिस्टल, दो लोडेड देशी कट्टा, 13 जिंदा राउड, 01 खाली खोखा, 02 मैग्जीन एवं धारदार हथियार जप्त किया गया। 

आरोपियों के निशानदेही पर क्रेटा कार से 21 किलो मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की गई। आरोपियों के द्वारा गांजा एवं मवेशी तस्करी का भी कार्य किया जा रहा था। पूछताछ पर बड़े पैमाने पर मवेशी तस्करी किया जाना स्वीकार किया गया। मवेशी तस्करी में उपयोग होने वाले 02 ट्रकों को जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रांतों में मवेशी तस्करी, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य संगीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें