छत्तीसगढ़ में हुए कोल घोटाले केस में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई है। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसले को रिजर्व रख लिया है।
छत्तीसगढ़ में हुए कोल घोटाले केस में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई है। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसले को रिजर्व रख लिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में हुई।
विज्ञापन
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने रानू साहू को इसी साल जुलाई में हिरासत में लिया था, तब से वह जेल में ही बंद है। ईडी की ओर से रानू साहू पर कथित कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
ईडी ने छत्तीसगढ़ में जांच के बाद 540 करोड़ के कोल लेवी स्कैम का खुलासा किया था। इसमें आईएएस रानू साहू के अलावा आईएएस समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया।