फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट: बिलासपुर में एक की मौत, धमतरी में 19 छात्राएं और बेमेतरा में चार संक्रमित मिले

Mon, 03 Apr 2023 07:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी/बिलासपुर/बेमेतरा

सार

बताया जा रहा है छात्राओं को सर्दी,खांसी की शिकायत थी। इसके बाद सब जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थीं। वहां एंटीजन टेस्ट में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
बिलासपुर में कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। धमतरी के एक स्कूल की 19 छात्राएं पॉजिटिव हो गई हैं। इसके बाद उन्हें आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल में भी जांच की जा रही है। वहीं बेमेतरा में करीब 17 महीने बाद फिर कोराना की एंट्री हुई है। यहां चार नए केस मिले हैं। दूसरी ओर बिलासपुर में एक संक्रमित की मौत हो गई। जबकि 18 लोग पॉजिटिव हैं। इसके बाद फिर स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलों में टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। इससे पहले कोंडागांव में भी जवान पॉजिटिव मिले थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में लौट रहा कोरोना: कोंडागांव में CRPF के दो जवानों सहित चार संक्रमित, किसी की ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं

धमतरी के कन्या छात्रावास से भी लड़कियों के सैंपल लिए गए हैं। - फोटो : संवाद
धमतरी : सर्दी-खांसी की शिकायत पर जांच के लिए गई थीं छात्राएं
धमतरी जिले के नगरी स्थित कन्या शाला की 19 छात्राएं पॉजिटिव हो गई हैं। बताया जा रहा है छात्राओं को सर्दी,खांसी की शिकायत थी। इसके बाद सब जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थीं। वहां एंटीजन टेस्ट में सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कन्या छात्रावास में अन्य छात्राओं का टेस्ट कर रही है। नगरी बीएमओ डॉ.डीआर ठाकुर ने बताया कि, सभी की स्थिति समान्य है। उन्हें ऐहितियातन तौर पर अलग से रखा गया है। 

बिलासपुर जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : संवाद
बिलासपुर : स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग
बिलासपुर में रविवार देर शाम 48 साल के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। रतनपुर निवासी को 31 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर गंभीर स्थिति में बिलासपुर के निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। कोविड-19 के लक्षण मिलने पर एक अप्रैल को मरीज की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वहां से पता चला कि मरीज को पहले से ही सिकलसेल की बीमारी थी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही है। 

जिला चिकित्सालय बेमेतरा। - फोटो : संवाद
बेमेतरा: 17 माह बाद फिर लौटा कोरोना
बेमेतरा जिले में करीब 17 माह बाद फिर से कोरोना की एंट्री को गई है। यहां तीन दिन में चार संक्रमित मिले है। सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। दो मरीज बेमेतरा शहर व दो मरीज खंडसरा क्षेत्र के है। मरीजों को कोई गंभीर लक्षण नहीं है। प्रतिदिन सभी मरीज की मॉनिटरिंग की जा रही है। पूरे जिले में कोरोना काल में 25 हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके है। इसमें से करीब 300 की मौत भी हो चुकी है। बचाव को लेकर जिले के करीब पांच लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन

कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
चार माह में हुई थी 150 मरीजों की मौत
बेमेतरा जिले में कोरोना का सबसे ज्यादा असर साल 2021 में था। तब मार्च माह से जून माह तक सबसे ज्यादा मरीज मिले थे। इसी चार माह के भीतर करीब 150 कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। वर्ष 2021 में यह जिला प्रदेश का पहला जिला था, जहां के कई निकाय क्षेत्र में होली से पहले लॉकडाउन लगा दिया गया था। हालांकि इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया था। वहीं जुलाई 2021 के बाद कोरोना संक्रमण कम होने शुरू हो गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें