फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार की पार्टी में मारपीट: लड़कियों को डांस करते समय मारी लात, पार्टी छोड़कर निकले तो पार्किंग में पीटा

Mon, 30 Jan 2023 09:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि पार्किंग में मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना शनिवार की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
बार में डांस करते लड़के-लड़कियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तंत्रा बार में चल रही बर्थ-डे पार्टी के दौरान हंगामा हो गया। लड़कियों को डांस करते समय कुछ लड़कों ने लात मार दी। इसको लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो लड़कियां साथ आए लड़कों के साथ पार्टी छोड़कर निकल गईं। अभी वे पार्किंग में पहुंचे थे कि फिर से आरोपी आ गए और लड़के को पीट दिया। इसके बाद लड़के-लड़कियों ने एफआईआर दर्ज कराई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्यनगरी चौक निवासी युवक आशीष कश्यप फूल व्यवसायी है। वह अपने दोस्त आकाश दुबे का बर्थडे मनाने के लिए दो अन्य दोस्तों के साथ 36 मॉल स्थित बार गया था। पार्टी में सभी लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अन्य लड़के बार में आए और डीजे पर चढ़कर डांस करते हुए लड़के-लड़कियों को लात मारने लगे। इसके चलते हंगामा शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आशीष अपने दोस्तों के साथ पार्टी छोड़कर घर जाने के लिए निकल गया। बताया जा रहा है इसी दौरान मॉल के नीचे पार्किंग में जब वे अपनी गाड़ी निकाल रहे थे, तभी वहां आरोपी युवक पहुंच गए। उन्होंने आशीष से धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने के लिए आशीष के दोस्तों को भी पीटा। इस दौरान जब पार्किंग में मौजूद कर्मचारी पहुंचे, तो आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकले। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें