फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कफ सिरप जब्त: 15 लाख की नशीली दवाओं के साथ 4 गिरफ्तार, उत्तराखंड से लेकर बिलासपुर पहुंचे थे बेचने के लिए

Sat, 28 Jan 2023 08:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

आरोपियों ने बाकी कार्टून अपने गोदाम में छिपाकर रखे थे। ग्राहक मिलने पर उसे उपलब्ध कराया जाता। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी जांजगीर के पेंड्री निवासी महेंद्र साहू को पकड़ा। यही डीलर भी है। पुलिस ने बताया कि बिना नंबर की बाइक पर कफ सिरप बेचने के लिए निकला था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने अवैध कफ सिरप के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नशीली दवाई कोडिन युक्त सिरप की खेप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड से खेप लेकर बिलासपुर बेचने के लिए पहुंचे थे। बरामद कफ सिरप की कीमत 15 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


100 कार्टून ट्रांसपोर्टर ने मंगाया था
एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि पिछले कई दिनों से नशीली दवाओं को बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर टीम बनाकर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच शनिवार को प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि 100 कार्टून मंगाया गया था। जिसमें से एक-एक, दो-दो कर बेचने के लिए उपलब्ध कराई गई थी। 

विज्ञापन


मुख्य आरोपी डीलर को रंगे हाथ पकड़ा
आरोपियों ने बाकी कार्टून अपने गोदाम में छिपाकर रखे थे। ग्राहक मिलने पर उसे उपलब्ध कराया जाता। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी जांजगीर के पेंड्री निवासी महेंद्र साहू को पकड़ा। यही डीलर भी है। पुलिस ने बताया कि बिना नंबर की बाइक पर कफ सिरप बेचने के लिए निकला था। उसकी ही निशानदेही पर बाकी आरोपियों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई महाराणा प्रताप चौक पास व्यापार विहार रोड पर की गई। 
विज्ञापन


चेन्नई से जुड़े तस्करी के तार
पकड़े गए आरोपियों में जांजगीर के पामगढ़ निवासी सत्यनारायण अग्रवाल, तिफरा सिरगिट्टी निवासी ट्रांसपोर्टर रोशन लाल और पामगढ़ निवासी राजकुमार केवट भी शामिल है। आरोपियों के पास से 8400 बॉटर कोरेक्स सिरप के जब्त किए गए हैं। इन्हें 70 कार्टून में भरकर रखा गया था। एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि आरोपियों के तार चेन्नई से जुड़े होने की जानकारी मिली है। इसे रायपुर से ट्रांसपोर्ट कराया गया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें