फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: स्कूली वैन में आग लगने से मचा हड़कंप, एक बच्ची झुलसी; अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 22 Sep 2023 01:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के तखतपुर इलाके में एक स्कूली वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। वैन में कई बच्चे सवार थे, इनमें से एक बच्ची झुलस गई। जिसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Bilaspur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के तखतपुर इलाके में एक स्कूली वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। वैन में कई बच्चे सवार थे, इनमें से एक बच्ची झुलस गई। जिसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तखतपुर बालक हाईस्कूल के पास संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे वेन और अन्य साधनों से स्कूल जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे स्कूली वैन में स्कूल जा रहे थे। जब वैन गुरुद्वारा रोड ताम्रकार ज्वेलर्स के पास पहुंची थी तो अचानक उसमें आग लग गई। हालांकि आसपास के लोगों ने तत्काल पानी डालकर वेन में लगी आग को बुझा दिया।

वहीं, वैन में आग लगते ही सभी बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया। इससे बडी घटना होते-होते बच गई। हालांकि, एक छात्रा आराध्या केशरवानी पिता अतुल केसरवानी निवासी जनकपुर तखतपुर इस घटना में झुलस गई है। जिसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें