फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: इनकम टैक्स विभाग से मिली क्लीनचिट, फिर भी लोग पहुंच गये हाईकोर्ट, जानिए और क्या बोले रमन सिंह

Fri, 03 Feb 2023 08:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा के सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य में भूपेश बघेल की सरकार नहीं आ रही है। भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी तय करती है और वैसे भाजपा का चेहरा कमल का फुल होगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को बिलासपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. रमन सिंह प्रेसवार्ता में केन्द्रीय आम बजट की जमकर तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि भारत का GDP दुनियाभर में नंबर 1 स्थान पर है। केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है बजट जनहितकारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं को भूपेश बघेल ने डिब्बे में डालकर रखा है। जिसमें केंद्र की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे तमाम योजनाएं शामिल है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खुद की संपत्ति मामले में उपजे विवाद को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि  मैं वर्ष 2003 से लेकर 2018 तक चुनाव लड़ते आ रहा हूं और मैंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग के समक्ष पेश भी किया है। और वैसे भी किसी की निजी संपत्ति का ब्यौरा आयकर विभाग के पास होता है। मुझे इनकम टैक्स विभाग से क्लीनचीट मिली हुई है, इसके बाद भी लोग मेरी संपत्ति को लेकर हाईकोर्ट तक पहुंचे है। जहां सुनवाई का मामला प्रक्रियाधीन है, इसके बाद भी लोग राज्यपाल के पास अनुमति मांगने के लिए जा रहें है। कांग्रेस के लोगों को हाईकोर्ट पर भरोसा नहीं है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा के सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य में भूपेश बघेल की सरकार नहीं आ रही है। भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी तय करती है और वैसे भाजपा का चेहरा कमल का फुल होगा। पार्टी एक घंटे में सीएम का चेहरा तय कर नाम की घोषणा करती है, इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेसियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें