फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जलाई गई महिला की हुई पहचान: पति-बेटे से अलग एक युवक के साथ रहती थी, मौत के बाद से वह लापता

Thu, 02 Feb 2023 01:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ रहने वाले युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। जिससे पता चल सके कि महिला की मौत कैसे हुई है। प्रथम दृष्टया तो आशंका है कि महिला को जिंदा जलाया गया है। हालांकि बयान होने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
महिला की पहचान राजरानी गुप्ता के रूप में हुई है। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिंदा जलाई गई महिला की पहचान हो गई है। महिला पांच दिन पहले जली हुई हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की शिनाख्त उसके पति और बेटे ने की है। दो साल से महिला उनसे अलग होकर एक युवक के साथ रह रही थी। महिला की मौत के बाद से युवक लापता है। पुलिस उसे तलाश रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...महिला को जिंदा जलाया!: रेलवे ट्रैक के पास झुलसी हालत में तड़पती मिली, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी जली हुई हालत में
जानकारी के मुताबिक, उसलापुर स्टेशन से आगे महावीर नगर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे 27 जनवरी की रात एक महिला कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हालत में पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को सिम्स में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला 70 फीसदी जली हुई हालत में मिली थी। 



गहनों और फुटेज से परिजनों ने की पहचान
पुलिस कपड़े और गहनों की मदद से उसकी पहचान का प्रयास कर रही थी। इस बीच सकरी के ग्राम परसदा निवासी संतोष कुमार गुप्ता और उसके बेटे ओम प्रकाश गुप्ता ने महिला के गहनों और सीसीटीवी फुजेट से उसकी पहचान की। महिला का नाम राजरानी गुप्ता (48) था। वह संतोष की पत्नी और ओम प्रकाश की मां थी। दोनों ने बताया कि दो साल पहले ही छोड़कर चली गई थी। इसके बाद तिफरा में एक युवक के साथ रहने लगी थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें