फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बार में एंट्री नहीं मिलने से नाराज युवक ने मचाया उत्पात, धारदार हथियार लेकर बाउंसरों को धमकाया

Mon, 04 Mar 2024 01:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर के हैवन्स पार्क बार में शनिवार देर रात धारदार चापड़ लेकर पहुंच गया युवक और बार मे एंट्री नहीं मिलने पर कर्मचारियों को धमकाने लगा। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
धारदार हथियार लेकर बाउंसरों को धमकाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के हैवन्स पार्क बार में शनिवार देर रात धारदार चापड़ लेकर पहुंच गया युवक और बार मे एंट्री नहीं मिलने पर कर्मचारियों को धमकाने लगा। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हेवेन्स पार्क होटल है जहां बार भी है, शनिवार की रात हरिओम अग्रवाल जो की खरसिया रायगढ़ जिले का रहने वाला है रात के समय वह बार में एंट्री मांग रहा था। इस पर उसे रोक दिया गया लेकिन अगल-बगल से दूसरे युवक बेधड़क बार में आवाजाही कर रहे थे। तब युवक ने कर्मचारियों से उसे भीतर जाने से मना करने का कारण पूछा तो कर्मचारियों ने उसे बार में एंट्री का समय खत्म होने की बात कही। इसके बाद युवक अपने कार में रखें लोहे के चापड़ (हथियार) लेकर कर्मचारियों और बाउंसर को धमकाने लगा।

 

युवक की हरकतों को देखकर होटल कर्मियों ने सिविल लाइन पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक को पड़कर थाने ले गई और उनके परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें