फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों के नापाक मंसूबों को सुरक्षाबलों ने किया विफल, पांच किलो का आईईडी किया निष्क्रिय

Fri, 22 Dec 2023 07:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर के पास से सीआरपीएफ व बीडीएस की टीम ने नक्सलियों द्वारा कुकर में प्लांट कर रखा गया पांच किलो का आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय किया है। 
विज्ञापन
जवानों ने बरामद किया आईईडी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर के पास से सीआरपीएफ व बीडीएस की टीम ने नक्सलियों द्वारा कुकर में प्लांट कर रखा गया पांच किलो का आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय किया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात नक्सलियों ने तिम्मापुर के पास जिस स्थान पर यात्री बस में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। शुक्रवार को वहां से करीब 20 मीटर दूर पगडंडी पर नक्सलियों ने कुकर में प्रेशर स्वीच सिस्टम से एक पांच किलो वजनी आईईडी प्लांट कर रखा था। जिसे सीआरपीएफ व बीडीएस की टीम ने बरामद कर उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता से नक्सलियों के नापाक मंसूबो को विफल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें