फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: बारिश ने मचाई तबाही, इंद्रावती नदी का जलस्तर 14.960 मीटर बढ़ा, कई गांव हो सकते हैं प्रभावित

Tue, 10 Sep 2024 12:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में चौबीस घण्टे भी ज्यादा समय से लगातार आसमान से बरसी आफत की बारिश से जिले के अंदुरुनी इलाकों में हालात बिगड़े रहे है। भोपालपटनम क्षेत्र के मट्टीमरका गांव में चारों तरफ से पानी घुस आया है।
विज्ञापन
इंद्रावती नदी का जलस्तर 14.960 मीटर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में चौबीस घण्टे भी ज्यादा समय से लगातार आसमान से बरसी आफत की बारिश से जिले के अंदुरुनी इलाकों में हालात बिगड़े रहे है। भोपालपटनम क्षेत्र के मट्टीमरका गांव में चारों तरफ से पानी घुस आया है। वही इस क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के चपेट में आने के कगार पर पहुच गये है।इंद्रावती नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़कर रहा है। 

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से बीजापुर जिले में हो रही लगातार आफत की बारिश से जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वही बारिश का सबसे ज्यादा असर जिले के भोपालपटनम ब्लाक में देखने को मिला है। यहां के अंदुरुनी गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने रहे।भोपालपटनम के मट्टीमरका गांव के चारों तरफ से बारिश पानी घुस गया है। गांव जाने वाले रास्ते पर पानी चढ़ गया है। वही घाट की तरफ से भी पानी ने गाँव को घेरा हुआ है। वही इन्द्रावती नदी का जलस्तर बढ़कर 14.960 मीटर पर पहुंच गया है। जिससे तिमेड, वोडागुडा, भटपल्ली,चंदनगिरी, लिंगापुर, गंगाराम, रामपुरम, बामनपुर, अर्जुनल्ली, अटुकपल्ली, कोंडामौसम, चंदूर व तारलागुडा समेत कई गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 

कई गांव में ग्रामीणों के घरों के बाड़ी तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। इधर छत्तीसगढ़ से तेलंगाना व महाराष्ट्र का रास्ता अब भी बंद हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर रखा है। बीजापुर में लगातार बारिश एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संबित मिश्रा ने जन सामान्य से एहतियात बरतने  की अपील की है। साथ ही किसी भी प्रकार की बाढ़ एवं बचाव के संबंध में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर पर संपर्क करने की बात कही हैं। खबर लिखे जाने तक बारिश थम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें