फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांववालों सावधान!: इंद्रावती का जलस्तर डेंजर लेवल से पार, चंदनगिरी भटपल्ली सहित दर्जनों गांव के लिए अलर्ट जारी

Mon, 09 Sep 2024 08:31 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर में इन्द्रावती नदी में पानी ने वार्निंग लेबल को क्रॉस कर लिाय है। 13.820 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया है।  नदी किनारे बसे लिंगापुर,चंदनगिरी भटपल्ली सहित दर्जनों गांव के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भोपालपटनम ब्लाक के तिमेड स्थित इन्द्रावती नदी का जलस्तर लगातर बढ़ रहा है। इन्द्रावती नदी में डेंजर लेवल पार हो चुका है। अब ऐसे में कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले पहला वार्निंग अलर्ट लेबल को क्रॉस कर दूसरे वार्निंग लेबल पर पहुंच गया था। इन्द्रवती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखए हुए नदी के किनारे बसे लिंगापुर, चंदनगिरी व भटपल्ली सहित दर्जनों गांव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जिले में हो रही अनवरत मूसलाधार बारिश के चलते भोपालपटनम ब्लाक के तिमेड स्थित इंद्रावती नदी अपने पूरे शबाब पर पहुंच गया है। इंद्रावती नदी का लगातार जलस्तर बढ़ने से पहला वार्निंग अलर्ट लेबल क्रॉस होकर दूसरे वार्निंग लेबल 13.820 मीटर तक पहुंच गया हैं। जबकि इंद्रावती नदी का डेंजर लेबल 14 मीटर है।
विज्ञापन


इधर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इंद्रावती नदी के किनारे बसे लिंगापुर, चंदनगिरी व भटपल्ली सहित दर्जनों गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया हैं।

बताया गया है कि पानी लिंगापुर गांव की तरफ बढ़ रहा है। इधर भोपालपटनम एसडीएम यशवंत नाग ने बताया कि इंद्रावती नदी का जलस्तर जरूर बढ़ा है। लेकिन उससे लगे कोई भी गांव प्रभावित नहीं हो रहे है। उन्होंने बताया कि अलर्ट जारी करवाया गया है। एसडीएम नाग ने बताया कि इंद्रावती नदी का डेंजर  लेबल 14 मीटर है। हर घंटे का अपडेट लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें