फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13 नक्सली गिरफ्तार, प्रचार की सामग्री भी बरामद

Tue, 03 Sep 2024 03:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त पार्टी को बड़ी सफलता मिली हाथ लगी है। तर्रेम थाना क्षेत्र से छह और गंगालुर थाना क्षेत्र से सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त पार्टी को बड़ी सफलता मिली हाथ लगी है। तर्रेम थाना क्षेत्र से छह और गंगालुर थाना क्षेत्र से सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से नक्सल संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर डीआरजी, गंगालुर थाना व कोबरा 202 की संयुक्त पार्टी गंगालुर थाना क्षेत्र के ग्राम पालनार, गंगालुर व पोटामपारा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान गंगालुर के पोटामपारा के जंगल से लुकते छिपते भागने की कोशिश करते हुए सात संदिग्ध को पकड़ा गया। 

पूछताछ व तस्दीक करने पर अपना नाम सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य सुक्कू पदम उर्फ गोर्रा पिता पाण्डु पदम उम्र 58 निवसी पटेलपारा सावनार, सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य लछु माड़वी उर्फ पेददा पिता सोमलू माड़वी उम्र 30 निवासी पटेलपारा सावनार, सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य रघु कुरसम पिता सुक्कू कुरसम उम्र 33 निवासी पटेलपारा सावनार, सावनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य नारायण कुरसम उर्फ नरैया उर्फ मोदी पिता डोग्गा कुरसम उम्र 52 निवासी पटेल पारा सावनार, सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य पायकु कोरसा पिता मंगू कोरसा उम्र 33 निवासी पटेलपारा सावनार, सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य गड्डू पुनेम पिता मंगू पुनेम उम्र 28 निवासी पटेलपारा सावनार व बुरजी भूमकाल मिलिशिया सदस्य मंगू पुनेम पिता आयतु पुनेम उम्र 43 निवासी गायतापारा बुरजी थाना गंगालुर बताया।
विज्ञापन


पकड़े गए नक्सलियों के पास रखे थैला और बैग की तलाशी में इनके कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद किया गया है। वहीं तर्रेम थाना व एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में विस्फोटक के साथ छह नक्सलियों को पकड़ा गया है। जिनमें सीएनएम सदस्य मिडगम सोना पिता बुदरू उम्र 27 निवासी डोटडीपारा गोटपल्ली, मिलिशिया सदस्य उडम छोटू पिता पोदिया उम्र 20 निवासी डोड्डीपारा गोटपल्ली, मिलिशिया प्लाटून सदस्य डोडी अर्जुन पिता धुर्वा डोडी उम्र 25 निवासी डोडीपारा गोटपल्ली, मिलिशिया सदस्य डोडी जोगा पिता दुला डोडी उम्र 22 निवासी डोडीपारा गोटपल्ली, संघम सदस्य ओयाम हड़मा पिता पाण्डु ओयाम उम्र 25 निवासी डोडीपारा गोटपल्ली व संघम सदस्य आयतु ओयाम उर्फ बड्डे पिता मंगलू ओयाम उम्र 20 निवासी स्कूलपारा गोटपल्ली थाना गंगालुर शामिल है। पकड़े गए इनके कब्जे से तीर धनुष कॉर्डेक्स वायर, बैटरी, स्पाइक, इलेक्ट्रिक वायर व डेटोनेटर आदि बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध थाना तर्रेम व गंगालुर में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर मुख्य न्ययालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें