फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: 11 सितंबर को किसान महापंचायत का आयोजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत सहित किसान नेता होंगे शामिल

Tue, 03 Sep 2024 01:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में आगामी 11 सितंबर को बीजापुर में किसानों की महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सहित किसान नेता कार्यक्रम में शामिल होने बीजापुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
भाकियू ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में आगामी 11 सितंबर को बीजापुर में किसानों की महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सहित किसान नेता कार्यक्रम में शामिल होने बीजापुर पहुंच रहे हैं। महापंचायत की अनुमति के लिए  किसान यूनियन जिला इकाई बीजापुर ने  कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। 

विज्ञापन


यहां भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई बीजापुर के नेतृत्व में आगामी 11 सितम्बर को मिनी स्टेडियम में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व अन्य किसान नेता विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। किसान यूनियन के बीजापुर जिलाध्यक्ष धन्नूर सम्बैया की अध्यक्षता व प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत, प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही की मौजूदगी में आज महापंचायत को लेकर विशेष बैठक आयोजित रखी गई थी। बैठक में किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में स्वागत कमेटी का गठन भी किया गया है, जो आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था व तैयारियां देखेगी। साथ ही महासचिव तेजराम विद्रोही के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी साझा करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया है कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक चलेगी। 

वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सर्किट हाउस में 4 बजे पत्रकारों से मिलकर शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। महापंचायत में पारित मांग पत्र की प्रस्ताव के साथ दूसरे दिन 12 सितंबर को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें