पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
बीजापुर में नई शिक्षा नीति की मंशा अनुरूप राज्य शासन के निर्देश और कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में नैमेड में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने कहा की जागरूक पालक बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करता है,जो समाज ज्यादा शिक्षित होता है। उसकी तररक्की भी उतनी ही होती है। शिक्षा के रास्ते से ही भविष्य के कई दरवाजे खुलते है। जिस पर चलकर एक सफल नागरिक का निर्माण होता है।
आज की बारह बिन्दुओ पर की गई बैठक मे जो चर्चा की गयी। उन पर वास्तविक रूप से अमल किया जाए, तब इस तरह के मेगा बैठक सार्थक सिद्ध होंगे। पालक बच्चों के प्रथम शिक्षक होते है। इसलिए स्कूल के साथ साथ घर मे भी पढ़ाई का माहौल बनाये रखना जरूरी है।
पालक गंगाराम कोरसा एव सुधरू तेलम ने कहा की सरकार हमे शिक्षा के लिए सारी सुविधा दे रही है। अब हम पालकों को भी अपने बच्चों भविष्य बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाना है बच्चो को स्कूल के साथ साथ घर मे भी अच्छा वातावरण मिलेगा तो निश्चित रूप से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी एव उसके परिणाम बेहतर आएगे। मेगा बैठक मे मेरा कोना ,छात्र दिनचर्या,बच्चे ने आज क्या सीखा ,बच्चा बोलेगा बेझिझक ,बच्चों की अकादमिक प्रगति एव परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता ,बस्ता रहित शनिवार, स्वास्थ एव पोषण, जाति आय निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज , प्रतियोगी परीक्षाओ छात्रवृत्ति की जानकारी, शिक्षा हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग आदि बारह बिन्दुओं पर शिक्षकों एव पालकों के बीच मेगा बैठक हुई।