फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: चुनाव से पहले नक्सलियों का खूनी खेल,  भाजपा नेता की धारदार हथियार से की हत्या

Fri, 01 Mar 2024 10:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भाजपा नेता और जनपद सदस्य की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इस वारदात को तोयनार में अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य व सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रहे तिरुपति कटला की नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। खबर के मुताबिक, तिरुपति कटला शुक्रवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने बीजापुर से 25 किलो मीटर दूर तोयनार गये हुए थे।
विज्ञापन


कटला शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने उन पर धारदार हथियार गर्दन व छाती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नक्सली हमले से गंभीर रूप से घायल हुए तिरुपति को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। कटला की मौत खबर से जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं खबर सुनते ही उनके रिश्तेदार, राजनैतिक दल के व नागररिक अस्पताल पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें