फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी और पुलिस पर दिया था विवादित बयान

Sat, 13 Apr 2024 04:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

कवासी लखमा अपने बयान पर फँसते हुए नजर आ रहे हैं। कवासी लखमा के खिलाफ बीजापुर जिले के दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
कवासी लखमा, कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन शेष है। ऐसे में देश और बस्तर की राजनीति में विवादित बयानों का सिलसिला लगातार जारी है। अक्सर अपने बयानों से लोगों को गुदगुदाने वाले और विवादित बयानों के लिए मशहूर कवासी लखमा पर इस बार उनका विवादित बयान देना भारी पड़ गया है। इस बार कवासी लखमा अपने बयान पर फँसते हुए नजर आ रहे हैं। कवासी लखमा के खिलाफ बीजापुर जिले के दो अलग - अलग थानो में एफआईआर दर्ज हुई है। लखमा ने चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस के जवानों को तीर धनुष से मार भगाने और पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।

विज्ञापन

इन बयानों से लखमा पर हुआ FIR दर्ज

दरअसल लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान वे बीजापुर जिले के लोगों के बीच भाषण दे रहे थे जिसमें वे गोंडी में कह रहे है की कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोड़ जिसका मतलब है की कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा खेल खत्म राम राम, कवासी लखमा का एक ऐसा ही विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रहे है की पुलिस के जवानों को तीर - धनुष से मारकर भगाओ। ये दोनों वीडियो बीजापुर जिले का बताया जा रहा है।


ECI ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र 

इन बयानों के बाद ECI (इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया) ने राज्य आयोग को पत्र लिखा था। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद भैरमगढ़ तहसीलदार के आवेदन पर लखमा के विरुद्ध मिरतूर और कुतरू थाने में IPC की धारा के तहत मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

 

लखमा के इन बयानों के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने भी कल बीजापुर के नेलसनार में आपत्ति जताते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी को अपनी हार साफ नजर आ रही है जिस वजह से वो बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें