फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: आईईडी की चपेट में आकर मजदूर की मौत, जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने किया था प्लांट

Fri, 12 Apr 2024 09:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीजापुर जिले में आईईडी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से आईईडी प्लांट किया था।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धुर नक्सल प्रभावित मिरतुर इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। आईईडी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के डुमरीपालनार से हिरोली के मध्य सड़क पर सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट की थी। इसकी चपेट में आने एक मजदूर मुन्ना भारती (40) पुत्र श्याम भारती की मौत हो गई। मजदूर मुन्ना भारती गांव छोटे देवड़ा थाना बकावंड जगदलपुर जिला बस्तर का रहने वाला था। वह डुमरीपालनार से गंगालूर की ओर जा रहा था। इसी बीच यह घटना हो गई। मिरतुर थाना में मामले में प्राथमिक दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें