फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पोटेनार के जंगलों में मुठभेड़, तीन नक्सली घायल, आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का जवान घायल

Fri, 22 Dec 2023 06:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकली डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवानों की टीम ने पोटेनार के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों के जख्मी होने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस ओर नक्सली में मुठभेड़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकली डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवानों की टीम ने पोटेनार के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों के जख्मी होने का दावा किया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान आईईडी की जद में आने से घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए बीजापुर लाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की जांगला थाना क्षेत्र के पोटेनार के जंगलों में मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवानों की टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान दोपहर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने तीन नक्सलियों के जख्मी होने का दावा किया हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान नक्सलियों के लगाये प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया जा रहा है। घायल जवान का नाम सुरेश मिच्चा बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें