फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर में कांग्रेस वार्ड पार्षद लापता: दिनभर चली तलाश, पत्नी ने थाने पहुंच पुलिस से लगाई गुहार; रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Jun 2024 11:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नगर पंचायत भैरमगढ़ के एक कांग्रेसी वार्ड पार्षद लापता हो गए हैं। दिनभर परिवार के लोगों ने तलाश किया लेकिन नहीं मिले। इसके बाद पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत भैरमगढ़ के एक कांग्रेसी वार्ड पार्षद सुबह से लापता है। दिन भर की खोजबीन और पतासाजी के बाद रात में लापता पार्षद की पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को रिपोर्ट दी। बताया गया है कि भैरमगढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस पार्षद दुरूप साय कुपाल गुरुवार की सुबह 9 बजे घर से निकले और इसके बाद वह अब तक वापस नहीं लौटे हैं।

विज्ञापन


दिनभर पार्षद की तलाश और खोजबीन के बाद पत्नी सुबमती कुपाल ने रात में भैरमगढ़ थाना पहुंचकर पति को खोजने के लिए आवेदन पत्र दिया। भैरमगढ़ थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि पार्षद दुरूप साय कुपाल की पत्नी अभी थाना आकर रिपोर्ट के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह 9 बजे पार्षद कुपाल अपने दोस्त के साथ निकला है। जो अब तक वापस नहीं लौटा है। थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि पार्षद की पति के आवेदन पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज  की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें